{"_id":"607737e48ebc3ee64703c0f0","slug":"bjp-leaders-expressed-displeasure-muzaffarnagar-news-mrt5345004196","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमसी नेत्री के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएमसी नेत्री के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान टीएमसी नेता द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लोगों को लेकर की गई टिप्पणी पर रोष जताते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया है। भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपति से इस मामले में टीएमसी नेता के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल खान द्वारा पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी की गई है, जिसके परिप्रेक्ष्य में उनके खिलाफ शिकायत संबंधी ये ज्ञापन दिया गया है। इस संबंध में केंद्रीय चुनाव आयोग तथा अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय आयोग के समक्ष ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि संविधान सम्मत व्यवस्था के अनुरूप अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की नेता के बयान का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री विनीत कात्यान, रोहिल वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा, मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, रविकांत शर्मा उपस्थित रहे।