{"_id":"585981714f1c1b1864e3a50f","slug":"bjp-leader-swami-prasad-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में सपा-बसपा का कालाधन जमा करने वालों की भीड़ : मौर्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में सपा-बसपा का कालाधन जमा करने वालों की भीड़ : मौर्य
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य से मिलने पहुंचे भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के स्टार प्रचारक स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने अपने प्रत्याशियों को 50 लाख से एक करोड़ तक के नोट बदलवाने के लिए दिए हैं। सपा ने भी सरकार में जमकर काली कमाई की। इन दोनों के कार्यकर्ता बैंकों और एटीएम पर भीड़ बढ़ा रहे हैं। नोट बदलवाने के लिए लंबी लाईनें लगाकर भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मौर्य ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की आंधी है। सपा-कांग्रेस गठबंधन महज एक नाटक है, इससे कुछ होने वाला नहीं है। इन दोनों दलों का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
मंगलवार देर रात सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बैंकों और एटीएम पर आम लोगों से ज्यादा दलालों और सपा-बसपा के एजेंटों की भीड़ है। सपा के भ्रष्ट लोगों ने अपना पैसा दूसरों के खातों में बांट दिया है। बसपा प्रमुख मायावती ने टिकटों का नीलामी का जो पैसा एकत्र किया था, उसे बदलने के लिए अपने प्रत्याशियों को दे दिया है। एक प्रत्याशी को 50 लाख से लेकर एक करोड़ तक दिया गया है।
इन प्रत्याशियों ने अपने कार्यकर्ताओं को नोट बदलवाने के काम में लगा दिया है। इसी कारण बैंकों पर भीड़ हो रही है। मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का साहसिक कदम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर से प्रेरणा लेकर उठाया है। बाबा साहब ने अपनी पुस्तक प्रॉब्लम ऑफ रुपी में 86 साल पहले लिख दिया था कि कालाबाजारी रोकने के लिए प्रत्येक दस साल में मुद्रा को बदल देना चाहिए। पूर्ववर्ती सरकारों ने अंबेडकर के सिंद्धातों को नहीं माना। राहुल गांधी के पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के सवाल पर मौर्य ने कहा कि जिन लोगों ने अकूत संपत्ति एकत्र की है, केवल उन्हें परेशानी होगी।
विज्ञापन
आम जनता को कोई परेशानी होने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दोबारा सपा के आने के सवाल पर मौर्य ने कहा कि अखिलेश सूझबूझ वाले नेता हैं। पढ़े-लिखे इंजीनियर हैं, वह मान चुके हैं कि बीजेपी आ रही है। इसीलिए अपने आधे अधूरे कार्यों का ही लोकार्पण कर रहे हैं। डर है कि इन विकास कार्यों पर बीजेपी का पत्थर न लग जाए। अखिलेश अपनी पराजय स्वीकार कर चुके हैं। कांग्रेस-सपा गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह सब नाटक है, दोनों दलों का बीजेपी की आंधी में सूपड़ा साफ हो जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, पंकज, तेजपाल, श्रीमोहन तायल, अशोक बाटला, श्याम सिंह सैनी, शरद शर्मा, हरेंद्र पाल, संदीप सैनी आदि मौजूद रहे।