फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP leader massacre: faces of murderers surfaced

भाजपा नेता हत्याकांड: हत्यारों के चेहरे सामने आए, अभी तक नहीं हुई पहचान

Fri, 18 Oct 2019 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
BJP leader massacre: faces of murderers surfaced
देवबंद (सहारनपुर)। ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री बन चुकी भाजपा नेताओं की हत्या की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस के फेल होने के बाद केस को एसटीएफ को सौंपा गया। जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज से हत्यारोपियों के चेहरे तो सामने लाने का काम किया, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी। जिससे एसटीएफ टीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को पुलिस की कई टीमें नगर में अलग अलग स्थानों पर सीसीटीवी की फुटेज खंगालती रही।
विज्ञापन

8 अक्तूबर को भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चौ. यशपाल सिंह और 12 अक्तूबर को पालिका सभासद व भाजपा नगर इकाई के उपाध्यक्ष चौधरी धारा सिंह की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली बरसाकर हत्या कर दी थी, लेकिन आज तक दोनों हत्याओं के पीछे का कारण और उनको मारने वालों के बारे में पुुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं लगा है। पांच दिनों तक एसएसपी दिनेश कुमार और एसपी देहात डा. विद्यासागर मिश्र देवबंद में कैंप किए रहे। उनके नेतृत्व में स्पेशल टीम समेत 12 टीमें दिन रात इसकी जांच कर रही थीं, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। जिसके चलते बुधवार को यह केस एसटीएफ के हवाले कर दिया। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने महज कुछ घंटे में ही एक दुकान की सीसीटीवी फुटेज तलाश कर ली। जिसमें चौ. धारा सिंह का पीछा करने वाले बदमाशों के हुलिया से मिलने वाले दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर भी डाल दिया, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हुई है। इसके अलावा पुलिस की कई टीमें संदिग्ध लोगों की फोटो लेकर बाजारों और चौक चौराहों के साथ ही देहात क्षेत्र में जाकर लोगों से उनकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है। शुक्रवार को पुुलिस अलग अलग इलाकों में पहुंची और एक बार फिर से उन्होंने बारीकी से सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed