फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP leader made serious allegations on his own MLA

भाजपा नेता ने अपने ही विधायक पर गंभीर आरोप लगाए

Fri, 20 Sep 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP leader made serious allegations on his own MLA
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य शशी त्यागी ने क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए शनिवार को विधायक आवास पर जाकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। आरोप लगाया कि विधायक उनके परिवार और रिश्तेदारों को झूठे मामलों में फंसा रहे हैं। जबकि विधायक ने शशी त्यागी के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा नेत्री शशी त्यागी ने पत्रकारों के समक्ष विधायक ब्रिजेश सिंह पर परिवार व रिश्तेदारों को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भिजवाने का आरोप लगाया। कहा कि विधायक उनके पिता, चाचा और अब उनके कुलसत निवासी रिश्तेदारों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा चुके हैं। विधायक के दवाब में पुलिस ने उनके घरों पर लगातार दबिश दे रही है। जिससे परिवार में भय बना हुआ है। शशी त्यागी ने बताया कि वह इस संबंध में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी समेत अन्य पदाधिकारियों को अवगत करा चुकी हैं परंतु उनकी किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते अब उनके पास केवल एक ही रास्ता बचा है कि वह विधायक आवास पर जाकर आत्मदाह कर लें। कहा कि यदि उनकी मौत से उनके परिजनों व क्षेत्र के लोगों को राहत मिलती है तो इससे पीछे नहीं हटेंगी। वहीं, विधायक ब्रिजेश सिंह ने सभी आरोपों को नकारते हुए बताया कि शशी त्यागी के पिता पर उनके ही गांव के एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज करा रखा है। जिसमें उन्होंने मध्यस्थता का प्रयास भी कराया था। उन्होंने कहा कि शशी त्यागी अंबहेटा के जिस मामले की बात कर रही है वह युवती से छेड़छाड़ का गंभीर मामला है। जिसमें वादी स्वयं पीड़ित युवती है। उनका किसी भी मामले से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed