{"_id":"68eeba846ed0b942110b9c27","slug":"bjp-leader-booked-for-seizure-of-firecrackers-worth-rs-15-crore-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-156553-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डेढ़ करोड़ के पटाखे बरामदगी में भाजपा नेता पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डेढ़ करोड़ के पटाखे बरामदगी में भाजपा नेता पर मुकदमा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सोमवार देर रात सात गोदामों से डेढ़ करोड़ के अवैध पटाखे बरामद होने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता कन्हैया लाल सहित दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सात में से छह गोदाम भाजपा नेता के बताए गए।
एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ दाल मंडी में छापा मारा था। इस दौरान प्रथम तल पर कन्हैया लाल के छह गोदामों व पुरानी आबकारी निवासी सतीश चंद उर्फ पप्पू के एक गोदाम से डेढ़ करोड़ रुपये के 40 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए गए थे। इस दौरान सभी गोदाम बंद थे, जिन्हें किसी तरह खुलवाया गया था। इसके बाद अवैध पटाखे बरामद किए गए। सभी गोदामों को सील कर दिया गया था। कन्हैया लाल भाजपा नेता बताए गए हैं।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि दमकल विभाग व पुलिस की टीम ने छापा मारा था। गोदाम मालिकों ने पटाखों का अवैध भंडारण किया हुआ था जबकि एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध है। विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अभी भी नगर में अवैध पटाखों का है बड़ा भंडारण : नगर में अवैध पटाखों का बड़ा भंडारण है। नई मंडी, शहर कोतवाली व छपार क्षेत्र के ही कई स्थानों पर पटाखों का भंडारण होना बताया जा रहा है। उधर, मंगलवार को भी अवैध पटाखों की बरामदगी के लिए अभियान चलाया गया।