फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP Kisan Morcha National President Rajkumar said that Gram Parikrama Yatra will go to 2.25 lakh villages

UP: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार बोले- सवा दो लाख गांव में जाएगी ग्राम परिक्रमा यात्रा

Mon, 05 Feb 2024 05:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Feb 2024 05:51 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा सवा दो लाख गांवों में जाएगी। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ शुकतीर्थ पहुंच कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
BJP Kisan Morcha National President Rajkumar said that Gram Parikrama Yatra will go to 2.25 lakh villages
पत्रकार वार्ता करते भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि 12 फरवरी को ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत होगी। यात्रा प्रदेश के 50 हजार और देश के सवा दो लाख गांव में जाएगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ शुकतीर्थ पहुंच कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। एमएसपी कानून बनाने की प्रक्रिया चल रही है। किसान आयोग का मुद्दा भी प्रस्तावित है। नलकूप पर मीटर लगने वाले असमंज को भी जल्द दूर किया जाएगा।

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बताया कि गांव परिक्रमा अभियान एक माह तक चलेगा। एक दिन गांव परिक्रमा यात्रा पांच गांव में जाएगी। गांव-गांव जाकर ट्रैक्टर, गाय और देवी-देवाओं का पूजन किया जाएगा। इसके अलावा पूरे गांव की परिक्रमा कर अभियान के तहत ग्रामीणों और किसानों से संवाद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: वेस्ट यूपी में गहरा रहीं ISI की जड़ें, कैराना के हैंडलर पढ़ा रहे आतंक का पाठ, पकड़े जा चुके हैं 18 एजेंट

सरकार और क्या काम कर सकती है, इसके सुझाव भी लिए जाएंगे। यात्रा में देश और प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रपत्रों का भी वितरण किया जाएगा। शुकतीर्थ से संबोधन को पूरे देश में सुनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Baghpat: बरनावा में दरगाह नहीं, लाक्षागृह की जमीन, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, 53 वर्ष से चल रहा था वाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed