{"_id":"589760a24f1c1bf340e82e74","slug":"bjp-jhooti-aur-sp-dhokebaaj-jayant","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा झूठी और सपा धोखेबाज पार्टी : जयंत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा झूठी और सपा धोखेबाज पार्टी : जयंत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
दतियाना गांंव में सभा को संबोधित करते जयंत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा झूठी और सपा धोखेबाज पार्टी है। प्रदेश में सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए हम मिलकर लड़ना चाहते थे, लेकिन पता नहीं हमारा क्या गुनाह था जो हमें अलग कर दिया। बीजेपी ने हरियाणा और मुजफ्फरनगर में नफरत फैलाने का काम किया। रालोद सत्ता में आई तो कृषि बजट अलग से पेश होगा। पुलिस को आठ घंटे ड्यूटी देनी होगी।
गांव दतियाना में रालोद प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा में जयंत चौधरी ने लोगों को चौधरी चरणसिंह के जमाने की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई बड़ी ताकतों से है। बीजेपी नफरत फैलाने का काम करती है। हरियाणा में जातीय वैमनस्यता और मुजफ्फरनगर के दंगे सब बीजेपी की ही देन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गन्ने को लेकर झूठ बोलते हैं। सहारनपुर की रैली में गन्ना भुगतान की बात कहकर झूठ बोला। नोटबंदी कर केवल गरीबों, किसानों को परेशान किया। सभी धन्नासेठ मौज में हैं।
एक विधायक बोलते हैं वो जीत गए तो कर्फ्यू लग जाएगा। अच्छा सोचने के लिए इनके पास कुछ नहीं है। बजट में भी किसानों और गरीबों को कुछ नहीं दे पाए। चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने की बात कही थी। हमने कहा था अहंकार भूल जाओ एक हो जाओ। मुलायम सिंह का फोन आया तो अजित सिंह सीधे लखनऊ चले गए। हमारा क्या गुनाह था जो हमें अलग किया गया।
विज्ञापन
अखिलेश ने पिता, चाचा और अपने शुभचिंतकों से लड़ने के अलावा कोई उपलब्धि हासिल नहीं की। जनता अब इन पर विश्वास करने वाली नहीं है। जयंत चौधरी ने कहा कि हम सत्ता में आए तो अधिकारियों को पोस्टिंग के पैसे नहीं देने पड़ेंगे। पुलिसकर्मियों से आठ घंटे की ड्यूटी ली जाएगी। कर्पूरी ठाकुर फार्मूले से अति पिछड़ों को आरक्षण में बराबर भागीदारी दी जाएगी। सौ दिन में रिक्त पद भर दिए जाएंगे। प्रदेश में कृषि बजट अलग से पेश होगा। कृषि आयोग का गठन किया जाएगा।
अध्यक्षता एमएलसी मुश्ताक अहमद और संचालन कृष्णपाल राठी ने किया। सुधीर भारतीय, राममेहर राठी, रविंद्र प्रधान, अशोक बालियान, हर्ष राठी, राहुल चौधरी, तारिक मुस्तफा, आमिर अली आदि मौजूद रहे।