{"_id":"61c363758e6b394d332535f0","slug":"bjp-is-in-power-by-lying-rahat-devband-news-mrt5701535176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता से झूठ बोलकर सत्ता पर काबिज है भाजपा: राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता से झूठ बोलकर सत्ता पर काबिज है भाजपा: राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष राहत खलील ने भाजपा की जनविश्वास यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा अब चाहकर भी जनता का विश्वास नहीं जीत सकती। क्योंकि भाजपा सरकार ने देश की जनता को झूठ बोलकर छला है और अब यह सबके सामने आ चुका है।
बुधवार को स्थानीय कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में राहत खलील ने कहा कि बंगाल सहित अन्य राज्यों में हुई हार और किसानों के आंदोलन से भाजपा को अपनी जमीन खिसकती हुई नजर आ रही है। यही वजह है भाजपा के नेता और मंत्री जन विश्वास यात्रा निकाल कर जनता को फिर से बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता अच्छे से समझ चुकी है कि भाजपा सरकार केवल जनता को परेशान कर सकती है, उन्हें राहत देने वाला कोई कार्य आज तक नहीं किया। राहत खलील ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर भाजपा के झूठ के बेनकाब करने का काम करें और कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों का प्रचार प्रसार करें। इसमें रिहान अहमद कुरैशी, शहजाद उस्मानी, अफजाल कुरैशी, रिजवान, अहमद कुरैशी, अनवार सिद्दीकी, शाहनवाज मलिक आदि मौजूद रहे।