फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP is bent on ruining farmers: Naresh Tikait

किसानों को बर्बाद करने पर तुली भाजपा: नरेश टिकैत

Thu, 13 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP is bent on ruining farmers: Naresh Tikait
शाहपुर के गांव काकड़ा में आयोजित बालियान खाप में मौजूद लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों को बर्बाद करने पर तुली है भाजपा: नरेश टिकैत
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। काकड़ा गांव में बालियान खाप की महापंचायत में खाप को संगठित करने के साथ सामाजिक बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया गया। भाकियू अध्यक्ष व खाप मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि बालियान खाप बहादुर खाप है। खाप के लोगों ने समय-समय पर खाप के मान-सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी। 17 फरवरी को किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में होने वाले धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।
बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि खाप के सभी गांवों में आपसी झगड़े हैं। इन झगड़ों को मान सम्मान की लड़ाई न बनाकर आपसी बातचीत कर सुलझाएं और खाप को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि वह किसानों की समस्याओं को लेकर सरकारों से तो लड़ाई लड़ ही रहे हैं, लेकिन कई सामाजिक मुद्दों को लेकर अपनों से ही लड़ाई लड़नी पड़ रही है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चुनाव प्रचार में 200 सांसद , कई सौ विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री लगाए। इसके बावजूद अरविंद केजरीवाल के किए गए कार्यों को लेकर जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है। खाप के लोग भी किसानों की भलाई करने वालों का ही चुनाव में साथ दें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। हरियाणा में किसान नलकूप का 200 रुपये प्रतिमाह बिल देते हैं, जबकि प्रदेश में 1800 रुपये प्रतिमाह है। भाजपा ने चुनाव से पहले गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल देने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार बनने के बाद एक रुपया भी नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इतिहास बदलने की जरूरत है और बालियान खाप में यह ताकत है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा किसानों को बर्बाद करने के लिए अन्य देशों से समझौते करने के साथ नए-नए कानून बनाना चाहती है, लेकिन किसान आंदोलन के चलते भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं हो रहे हैं। किसानों को पर्ची नहीं मिल रही है, जिससे गन्ना खेतों में खड़ा है। जब तक गन्ना खेतों में खड़ा है मिल मालिकों को खरीदना होगा। यदि मिल मालिक गन्ना नहीं लेंगे तो डीएम कार्यालय पर गन्ना डाला जाएगा। महापंचायत को बालियान खाप के थांबेदार सौदान सिंह व संजय सिंह के अलावा भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, ओमपाल मलिक, अनुज बालियान, आसकरण, विकास बालियान, वीरेंद्र बालियान प्रधान, बिजेंद्र बालियान, कल्लू प्रधान, विपिन बालियान के अलावा चौरासी गांवों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। अध्यक्षता फ़िरोजुद्दीन करवाड़ा व संचालन नीटू दुल्हेरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन में शहीदों को दें श्रद्धांजलि
शाहपुर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने महापंचायत में मौजूद लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग एक मार्च को किसान आंदोलन में शहीद जयपाल सिंह व अकबर अली की समाधि पर जाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दें। इससे किसानों में जागृति पैदा होगी।

मुझ पर हत्या का झूठा मुकदमा चल रहा
शाहपुर। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि उन पर हत्या का झूठा मुकदमा चल रहा है। वह आज भी अदालत में तारीख पर गए थे। बावजूद इसके खाप के कुछ लोग गलत आदमी का साथ दे रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि खाप के लोग खेत का काम निपटाकर राजनीति न कर सामाजिक कार्य करें।

शाहपुर के गांव काकड़ा में आयोजित बालियान खाप की पंचायत को सम्बोधित करते चौधरी नरेश टिकैत ।

शाहपुर के गांव काकड़ा में आयोजित बालियान खाप की पंचायत को सम्बोधित करते चौधरी नरेश टिकैत ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed