फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP in the process of hat-trick in Khatauli by helping the backward

Muzaffarnagar News: पिछड़ों को साधकर खतौली में हैट्रिक की जुगत में भाजपा

Fri, 25 Nov 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP in the process of hat-trick in Khatauli by helping the backward
- केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्य गिनाए, सपा सरकार पर साधे गए निशाने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली उप चुनाव में भाजपा पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को साधकर हैट्रिक की जुगत लगाने में जुटी है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्य गिनाए। सपा सरकार पर तंज कसे। यही नहीं अगले साल लोकसभा चुनाव का जिक्र भी छेड़ा। यह कहना भी नहीं भूले कि खतौली का चुनाव साधारण नहीं, बल्कि संदेश देने वाला चुनाव है।
बडसू के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। उप मुख्यमंत्री पहुंचे तो संगठन के अलावा मेरठ और सहारनपुर मंडल की राजनीति के अधिकतर चेहरे मंच पर मौजूद थे। भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन मांगा। पिछले कार्य याद दिलाए, जबकि भविष्य का वादा किया। भावनाओं के तार भी खूब छेड़े गए। उप मुख्यमंत्री ने यहां तक कह दिया कि वह कर्ज मांगने आए हैं। डबल इंजन की सरकार ब्याज समेत इस कर्ज को लौटा देगी। पहले 2017 और फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में खतौली में जीत चुकी भाजपा इस बार उप चुनाव में पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को साधकर हैट्रिक लगाने की जुगत लगा रही है।
विज्ञापन

खतौली से मैनपुरी तक खिलेगा कमल
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 में सरकार बनने के बाद उप चुनाव में भाजपा की जीत हुई है। भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर में जीत दर्ज की। इस बार के चुनाव में खतौली से मैनपुरी तक भाजपा की जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बनना आसान, प्रधान बनना मुश्किल
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी 2005 में प्रधान रह चुकी हैं। प्रधान बनना बेहद मुश्किल कार्य है, जबकि विधायक बनना आसान है। विक्रम सैनी ने दोनों बार बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।
पूर्व वाले भविष्य में बन सकते हैं विधायक
उप मुख्यमंत्री ने मंच पर बैठे पूर्व विधायकों के नाम गिनाते हुए कहा कि सभी के नाम ले रहे हैं। यह भी जान लें कि पूर्व वाले भविष्य में भी विधायक बन सकते हैं।
जनसभा में यह भी बोले
पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, पूर्व विधायक नरेश सैनी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, रामपुर मनिहारन के विधायक देवेंद्र निम, गंगाह विधायक कीरत सिंह ने भी विचार रखें।
नंद किशोर गुर्जर ने लोनी के नाम पर घेरा
जनसभा में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया को लोनी विधानसभा के नाम पर खूब घेरा। उनके ऊपर मुकदमों का जिक्र किया।
गठबंधन ने किसानों को भ्रमित किया : मोहित
खतौली। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि वह 2022 के चुनावों की याद दिलाना चाहते हैं। चुनाव से पहले किसानों को भ्रमित करने का कार्य किया गया था। इसके बावजूद किसानों ने भाजपा को ही वोट दिए और जिताने का काम किया। प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार में सुशासन है।

यह रहे मौजूद
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, एमएलसी अनूप गुप्ता, राज्यमंत्री कुंवर बृजेंद्र सिंह, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया, हरिओम शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, चंद्रमोहन, एमएलसी वंदना वर्मा, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, राजू अहलावत, प्रदीप सैनी, विक्रम सैनी, सपना कश्यप, लोकेश प्रजापति, सुधीर सैनी मौजूद रहे। पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी भी भाजपा में शामिल हुए। सभा का संचालन रूपेंद्र सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed