{"_id":"61ca0bdc5a4f8b70af78e3c9","slug":"bjp-has-done-many-things-for-scheduled-castes-kanta-kardam-muzaffarnagar-news-mrt570989463","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के लिए भाजपा ने अनेक कार्य किए: कांता कर्दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति के लिए भाजपा ने अनेक कार्य किए: कांता कर्दम
विज्ञापन
शाहपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन राज्यसभा सांसद कांता कर्दम और विधायक उमेश मलिक
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुसूचित जाति के लिए भाजपा ने अनेक कार्य किए: कांता कर्दम
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। भाजपा की राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि भाजपा ने अनुसूचित जाति के हित में अनेक कार्य किए हैं। अनुसूचित जाति के लोग भी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं ।
कस्बे के एक विवाह मंडप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि एससीएसटी एक्ट में बदलाव को लेकर हुए आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने का सरकार से उन्हें आश्वासन मिला है । केंद्र की भाजपा सरकार ने घोषणा की है, कि पैसों के अभाव में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों का खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी । बनारस में संत रविदास का भव्य मंदिर बनाया है। कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां पहुंच कर पूजा अर्चना की है। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून का राज स्थापित किया है। रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य किए जा रहे हैं । क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अनुसूचित बस्तियों में विकास कार्य कराए हैं। अध्यक्षता अनुज कुमार व संचालन विजेंद्र पाल ने किया । भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ , प्रमोद सैनी अट्टा , नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी , अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम , जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक , मनु प्रिय , डॉ कुलदीप त्यागी , पुरकाजी प्रमुख मालती रानी आदि मौजूद रहे ।