{"_id":"66e341e85864bb67a40420c4","slug":"bjp-has-broken-the-back-of-the-farmers-vidit-chaudhary-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-129774-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने तोड़कर रख दी किसानों की कमर : विदित चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने तोड़कर रख दी किसानों की कमर : विदित चौधरी
विज्ञापन
मोरना। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। महंगाई के आगे देश का प्रत्येक नागरिक बेबस नजर आ रहा है। समाज को तोड़ मरोड़ कर झगड़ा फसाद कर भाजपा वोट लेना चाहती है। संगठित होकर हम इनका पुरजोर विरोध करें।
गांव भेड़ाहेड़ी के फार्म हाउस पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विधानसभा मीरापुर का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि शोषण और अत्याचार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। बुलडोजर के बहाने आम आदमी को सरकार आतंकित करने पर तुली हुई है।
उद्योगपतियों पर सरकार मेहरबान है। वहीं गलत नीतियों के कारण किसान मजदूर महंगाई से त्रस्त है। राष्ट्र भक्ति दिखाकर चुनाव के दौरान भाजपा नाटक करेगी। इसलिए सावधान हो जाएं, और देश की उन्नति के लिए एकजुट रहें। आने वाले चुनाव में हर कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करे, तभी आपको सफलता मिलेगी। जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने मुख्य अतिथि को पगड़ी वह शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन नावेद खान ने किया। इस दौरान गुफरान काजमी सदस्य कांग्रेस कमेटी प्रदेश, विनोद गुर्जर, माधव राम शास्त्री, महफूज राणा, बिलकिस चौधरी, राजीव राठी, सतीश सहरावत, युगल किशोर त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हरियाणा में सत्ता में लौट रही कांग्रेस : चौधरी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी का मेरठ रोड पर कांग्रेस नेता कमल मित्तल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौट रही है। मोहम्मद वाहिद, सद्दाम, शादाब अंसारी, सद्दाम राणा मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -