{"_id":"67ffd65c2e69d41d3c05857f","slug":"bjp-general-secretary-dheeraj-thakur-died-after-being-crushed-under-a-tree-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पेड़ के नीचे दबने से भाजपा महामंत्री धीरज ठाकुर की मौत, मंडावली खादर क्षेत्र में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पेड़ के नीचे दबने से भाजपा महामंत्री धीरज ठाकुर की मौत, मंडावली खादर क्षेत्र में हुआ हादसा
Wed, 16 Apr 2025 09:40 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:40 PM IST
सार
धीरज के एक बेटा और तीन बेटियां हैं। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। धीरज के पिता स्वर्गीय बलबीर सिंह ग्राम प्रधान रह चुके हैं।
विज्ञापन
भाजपा महामंत्री धीरज ठाकुर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रैक्टर-ट्रॉली में गोबर की खाद लेकर परिवार के सदस्यों के साथ खेत में जा रहे भाजपा के सोरम मंडल के महामंत्री और ठाकुर कुशवाहा चौबीसी के युवा अध्यक्ष धीरज ठाकुर की यूकेलिप्टस के पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे के दौरान उनके दो भाईयों ने किसी तरह दौड़कर जान बचाई।
विज्ञापन
मंडावली खादर निवासी सगे भाई मनोज, नरेंद्र और धीरज गांव के पास स्थित अपने खेत में ट्रैक्टर ट्रॉली से गोबर का खाद डाल रहे थे। जबकि उनका बड़ा भाई पवन खेत में खडे़ यूकेलिप्टस के एक पुराने पेड़ को काट रहा था। जब तीनों भाई ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पेड़ के पास पहुंचे तो अचानक पेड़ उनके ऊपर गिर गया। मनोज और नरेंद्र ने किसी तरह भागकर जान बचाई। धीरज पेड़ की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर सैंकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पेड़ को ट्रैक्टर की सहायता से धीरज के ऊपर से हटाया। परिजन घायल को लेकर खतौली अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसकी नाजुक स्थित को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में उपचार के दौरान धीरज की मौत हो गई।
विज्ञापन
धीरज के एक बेटा और तीन बेटियां हैं। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। धीरज के पिता स्वर्गीय बलबीर सिंह ग्राम प्रधान रह चुके हैं। भाजपा के सोरम मंडल का महामंत्री होने के अलावा वह बुढ़ाना गन्ना समिति में उपसभापति भी रहा था।