Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP emerged as a big party in the district, heavyweights lost

जिले में बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा, दिग्गज हारे

Tue, 04 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
BJP emerged as a big party in the district, heavyweights lost
जिले में बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा, दिग्गज हारे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत चुनाव में भाजपा बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जिले में पार्टी ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी के लिए झटके की बात यह है कि उसके तीन बड़े दिग्गज यशपाल पंवार, वीरपाल निर्वाल, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल के पति अर्जुन तोमर चुनाव हार गए। बड़ी बात यह है कि मुख्य विपक्षी दल सपा एक भी सीट नहीं जीत पाई। रालोद और बसपा चार-चार सीटों पर सिमट गई। आजाद समाज पार्टी जरूर छह सीट जीती है।
भाजपा जिले में बड़ी ताकत के रूप में उभरी है। किसान आंदोलन के बाद बड़ी-बड़ी रैलियां करके भाजपा का सूपड़ा साफ करने की बात कहने वाली पार्टियों की जिला पंचायत चुनाव में हवा निकल गई है। भाकियू के जिला पंचायत के अधिकतम प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं। केवल वार्ड 14 से विकास शर्मा की पत्नी कृष्णावती जीत पाई हैं। रालोद चार सीटों पर ही जीता है। बसपा भी चार सीटों पर जीत हासिल कर सकी है। सपा और कांग्रेस यहां जीरो पर बाहर हो गई है। आजाद समाज पार्टी जरूर छह सीट जीत पाई है।
विज्ञापन

भाजपा तमाम विरोधों के बीच बड़ी ताकत बनकर उभरी है। भाजपा के घोषित प्रत्याशियों में से 11 ने जीत हासिल की है। लेकिन भाजपा के कई दिग्गज चुनाव हार गए हैं। जिनमें मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरपाल निर्वाल, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल के पति अर्जुन तोमर वार्ड 41 से चुनाव हार गए। हारने वाले भाजपा नेताओं में धीरेंद्र सिंह, संदीप मलिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक अपने गांवों में नहीं बचा पाए सम्मान
मुजफ्फरनगर। भाजपा विधायक अपने गांव और वार्डों में भाजपा को संभाल नहीं पाए, इस कारण पार्टी आशा के अनुसार जीत दर्ज नहीं कर पाई। भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने अपने गांव वाले वार्ड 35 में जिस प्रत्याशी सुषमा सैनी को लड़ाया उसकी जमानत जब्त हो गई। इस वार्ड से आजाद समाज पार्टी की शबा जीती हैं। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल जिस वार्ड सात में रहते हैं और अपनी मर्जी के प्रत्याशी तरुण पाल को चुनाव लड़ाया, वह भी जीत हासिल नहीं कर सके। कूकड़ा से ही आशा के हिसाब से वोट नहीं मिले। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक के गांव डूंगर में 2960 वोट पड़े। भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कश्यप को मात्र 620 मत ही मिले। हालांकि इस सीट पर अन्य गांवों में अच्छा वोट मिलने से भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की। वार्ड 18 में भाजपा प्रत्याशी डमी के रूप में लड़े यहां केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने अपने भाई सतेंद्र दीवान को चुनाव लड़ाकर जीत हासिल की। बालियान का गांव कुटबा-कुटबी इसी वार्ड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed