फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP condemns indecency from MLA

विधायक के साथ अभद्रता की निंदा, कार्रवाई की मांग

Sun, 24 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP condemns indecency from MLA
7-मंसूरपुर में भाजपा की बैठक में मौजूद मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
भाजपा ने विधायक से अभद्रता की निंदा की
विज्ञापन

मंसूरपुर। भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने शनिवार की रात खतौली में शादी समारोह में भाजपा विधायक विक्रम सैनी के साथ कुछ लोगों द्वारा की गई अभद्रता की कड़ी निंदा की तथा अभद्रता करने तथा पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

भाजपा मंसूरपुर मंडल कार्यकर्ताओं की एक आपातकालीन बैठक मंसूरपुर मंडल कार्यालय पर हुई। ओमपाल सिंह की अध्यक्षता और नंदकिशोर पांचाल के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने विधायक विक्रम सैनी के साथ की गई अभद्रता की निंदा की। साथ ही पिस्टल तानने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक को अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग की। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज राठी, सतीश भगत जी, वीरसिंह कश्यप, प्रियंक, गौतम चौहान, शक्ति, यश गोयल, मनोज धनकर, राहुल बालियान, प्रवेश गर्ग, जितेंद्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed