फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Birds of different species have started appearing in the sky

आकाश में दिखाई देने लगे हैं विभिन्न प्रजाति के पक्षी

Fri, 15 May 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Birds of different species have started appearing in the sky
शहर के केशवपुरी में बैठे पक्षी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आकाश में दिखाई देने लगे हैं विभिन्न प्रजाति के पक्षी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान प्रदूषण कम होने से शहरी क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पक्षी दिखाई देने लगे है। इन पक्षियों की खूबसूरती आम आदमी को आनंदित भी कर रही है। लोग इन्हें एकटक देखने को मजबूर हैं।

सनातन धर्म डिग्री कॉलेज के प्राणी विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ शेखर नायक ने लॉकडाउन के दौरान पक्षियों को लेकर अध्ययन किया है। नायक का कहना है कि प्रदूषण के कारण जो पक्षी कभी शहरी क्षेत्र में आते ही नहीं थे वे अब आसानी से दिखाई दे रहे हैं। अब लोगों को यहां सामान्य टेलर बर्ड, वारब्लर, परकीट, व्हाइट स्पॉटेड नेक डव, रेड वॉटल्ड लपविंग, इंडियन मैना, एशियन कोयल, पिपिट बर्ड के साथ ही अब पसेरीफॉम्रिसस, रेड वेंटेड बुलबुल, बाया बीवर, पिजन आदि पक्षी अच्छी संख्या में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंडियन ब्लैक इबिस, रेड नप्ड इबिस, सिडोइबिस पेपिलोसा भी जिले में देखे गए हैं। यह पर्यावरण की दृष्टि से अच्छा संकेत हैं। ये सब उनके लॉकडाउन के दौरान किए गए अध्ययन में सामने आया है। उनका कहना है कि प्रदूषण का आम जनजीवन पर ही नहीं है, पक्षियों पर भी सीधा असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed