फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bird flu confirmed in crows in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh

अलर्ट: जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि, डीएम ने बुलाई अधिकारियों की बैठक, हाई अलर्ट पर प्रशासन

Sat, 16 Jan 2021 06:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Jan 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Bird flu confirmed in crows in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
कुतुबपुर गांव में मृत पड़े मिले कौवे। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के गांव कुतुबपुर में मृत मिले कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया है। डीएम ने पशु चिकित्सा विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही पूरे क्षेत्र को कवर किया जा रहा है। 

विज्ञापन


गांव कुतुबपुर में बुधवार की शाम कुछ कौवे बेहोश होकर गिरने लगे थे, इनमें तीन कौवे गांव के कब्रिस्तान में मृत मिले थे। आठ कौवे गांव में ही एक स्थान पर गिर गए और कुछ देर में मर गए। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी थी। रात में ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम गांव में पहुंची थी। 
विज्ञापन


शुरुआत में प्रशासन ने कौवों की ठंड से मौत होने की बात कही थी। साथ ही बर्ड फ्लू की आशंका के चलते मृत कौवों से लिए गए सैंपल भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान बरेली भेजे गए थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में मृत कौवों में बर्ड फ्लू का संक्रमण मिलने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बसपा पूर्व विधायक योगेश वर्मा और आधा दर्जन पार्षदों ने थामा सपा का दामन, अखिलेश बोले ऐतिहासिक ज्वॉइनिंग

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि बरेली की रिपोर्ट मिल गई है। कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू को लेकर सरकार की जो गाइड लाइन है, उसका पालन किया जाएगा। पूरे क्षेत्र को कवर्ड किया जाएगा, जिससे यह बीमारी न फैले। इसके अलावा उन्होंने रात में ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग से जुड़े अधिकारियों की बैठक बुलाई।

हैदरपुर वेटलैंड पर्यटकों के लिए बंद, आज हुआ सैनिटाइजेशन
कुतुबपुर गांव में मृत मिले कौवों के बर्ड फ्लू संक्रमित पाए जाने की पुष्टि होने से हैदरपुर वेटलैंड में आए हजारों प्रवासी पक्षियों पर भी खतरा मंडरा गया है। वन विभाग और पशु विभाग की टीम ने निगरानी बढ़ा दी है। शनिवार से आने वाले पर्यटकों की आवाजाही पर पाबंदी लगेगी। सैनिटाइज कराया जाएगा। गंगा बैराज स्थित हैदरपुर वेटलैंड में इस समय हजारों प्रवासी पक्षियों का डेरा लगा है। यहां कई देशों के पक्षी इस मौसम में एकत्र हो जाते हैं। मीरापुर का पूरा क्षेत्र गंगा खादर का इलाका है। मीरापुर के गांव कुतुबपुर में जहां कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, वह भी ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में प्रवासी पक्षियों पर भी बर्ड फ्लू का खतरा मंडराया हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed