फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bindiya in the race and Rajni tops in the shot put

दौड़ में बिंदिया और गोला फेंक में रजनी अव्वल

Tue, 01 Nov 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bindiya in the race and Rajni tops in the shot put
भोपा। जनता इंटर कालेज में चल रही तीन दिवसीय तहसील स्तरीय बालक-बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। अतिथियों के सम्मान में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि अंडर-17 में तीन किमी में बालिका दौड़ में बिंदिया, अर्शी, शालू, गोला फेंक में रजनी, शालिनी, काजल ने क्रमश : प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-19 तीन किलोमीटर में वंशिका, शालू, नेहा व गोला फेंक में राधिका, प्रियंका, नेहा, बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तमश, नितिन, मोनू, 400 मीटर में रजत, मोनू, आर्यन, छह किमी दौड़ में गुलजार, प्रिंस, शुभम प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के भोपा, मोरना, जानसठ, भोकरहेड़ी, मीरापुर, रामराज, नंगला मंदौड़ आदि इंटर कॉलेजों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मानपाल, अनीश कुमार, अरविंद कुमार, रमन सिंह, विपिन कुमार, सुनीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed