फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike riding youths spread panic by breaking the glasses of cars

Muzaffarnagar News: बाइक सवार युवकों ने कारों के शीशे तोड़कर फैलाई दहशत

Wed, 17 May 2023 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youths spread panic by breaking the glasses of cars
सरिया लहराया, स्टंट करते हुए भाग निकले युवक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई। बाइक सवार दो युवकों ने भोपा रोड से शहर के झांसी की रानी तक कई कारों के शीशे तोड़ दिए। सरिया लहराया गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। शिकायत एसएसपी संजीव सुमन तक पहुंची तो पुलिस ने युवकों की तलाश की। पुलिस ने एक को पकड़ लिया जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
मामला बुधवार रात करीब सवा नौ बजे का है। भोपा रोड की ओर से बाइक पर सवार होकर तेज गति से आए दो युवकों ने हूटर बजाना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने भोपा रोड पर खड़ी एक कार के शीश को सरिया से तोड़ दिया। युवक इसके बाद भोपा अड्डे से झांसी की रानी की ओर गए। यहां भी उन्होंने सड़क के बराबर में पार्क की गई एक गाड़ी के शीशे को तोड़ दिया और फरार हो गए। दोनों ही गाड़ियों में कोई व्यक्ति सवार नहीं था। बाइक सवारों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। भाजपा नेता विपुल त्यागी ने एसएसपी संजीव सुमन को मामले की जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर शहर के तीनों थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने एक को पकड़ लिया जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन



शिक्षक की डांट के बाद घर नहीं लौटा छात्र
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर के गांव लछेड़ा निवासी यमुना कुमार का 17 वर्षीय बेटा राहुल एसडी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। वह सोमवार को स्कूल आया था और उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने इस बारे में सिविल लाइन थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । तलाश करने पर रेलवे के सीसीटीवी कैमरे में छात्र रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया। संभवत वह ट्रेन में बैठ कर कहीं चला गया है। उसकी तलाश की जा रही है। उधर बुधवार को परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर बेटे की बरामदगी की मांग की। बहुजन एकता संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार ने बच्चे को जल्द बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed