फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike riding youth dies, companion injured in car collision

Muzaffarnagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 29 May 2024 04:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies, companion injured in car collision
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार मखियाली गांव निवासी युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने चालक को कार सहित पकड़ लिया है।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली के गांव मखियाली निवासी आबिद (32) व तालिब (24) मेहनत मजदूरी करते थे। मंगलवार दोपहर दोनों बाइक से भोपा की तरफ काम देखने जा रहे थे। बिंदल पेपर मिल से चंद कदमों की दूरी पर भोपा की तरफ से मुजफ्फरनगर की और आ रही वैगन आर कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। चालक कार लेकर भागने लगा लेकिन राहगीरों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची मंडी कोतवाली पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने आबिद को मृत घोषित कर दिया। परिजन घायल तालिब को निजी अस्पताल में उपचार दिलाने के लिए ले गए। उधर, राहगीरों ने चालक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने हादसे की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि तालिब के चार छोटे छोटे बच्चे हैं। दोनों युवक अधिकांश तौर पर फैक्टरी में गाड़ी से माल उतारने का ठेका लेकर काम करते थे। मंगलवार को भी काम देखने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed