{"_id":"618d62acc9cea225876fff3e","slug":"bike-riders-fired-on-wood-contractor-muzaffarnagar-news-mrt564442871","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी ठेकेदार पर बाइक सवारों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी ठेकेदार पर बाइक सवारों ने की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहाना। कस्बे में पेट्रोल पंप के सामने स्थित लकड़ी के ठेके पर मौजूद संचालक पर बाइक सवार दो नकाबपोश लोगों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। संचालक ने अपने साझीदार पर ही लेनदेन के विवाद में फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जिला पंचायत द्वारा जनपद में लकड़ी के वाहनों से शुल्क वसूलने का ठेका गांव बामनहेड़ी निवासी विनोद ठाकुर के नाम पर छोड़ा गया है। रोहाना क्षेत्र में पेट्रोप पंप के सामने शुल्क वसूलने के लिए प्वाइंट बना हुआ है, जहां सतेंद्र ठाकुर और सचिन कुमार आपसी साझेदारी के तहत लकड़ी लदे वाहनों से शुल्क वसूलते थे। कुछ समय पूर्व सचिन व सतेंद्र के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था, जिसके बाद से सचिन ही इस प्वाइंट पर शुल्क वसूली का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार रात करीब 7.30 बजे सचिन वसूली प्वाइंट पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार मुंह पर कपड़ा लपेटे दो युवक वहां पहुंचे और सचिन पर कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जांच की, जिसमें पूछताछ के दौरान सचिन ने अपने साझीदार रहे सतेंद्र ठाकुर पर ही एक साथी के साथ मौके पर पहुंचकर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर आने पर घटना की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।