फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike Riders Convoy reached Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर पहुुंचा बाइक राइडर्स का काफिला, कहा - जागरूकता के अभाव में महिलाएं अपने हक से दूर 

Tue, 26 Dec 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 26 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bike Riders Convoy reached Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पहुंचीं बाइक राइडर्स। - फोटो : अमर उजाला
नारी सशक्तिकरण और आधी आबादी के हक की बुलंद आवाज से शिवचौक गूंज उठा। महिलाओं के मजबूत इरादों से शहर का माहौल बदला नजर आया। महिला हेल्पलाइन 181 और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति अलख जताता हुआ बाइक राइडर्स का काफिला सोमवार शाम शहर पहुंचा।
विज्ञापन


टीम लीडर पल्लवी फौजदार बोलीं कि महिलाएं अपने हक को समझें और अत्याचार, उत्पीड़न, शोषण के विरुद्ध आवाज उठाएं। वहीं, मुश्किल घड़ी में 181 का इस्तेमाल करें, ताकि समस्या से छुटकारा मिल जाए। 
विज्ञापन


रैली में अनेक प्रांतों से आई लड़कियां, महिलाओं ने उन बाइकों का हैंडल थामा है, जिसकी कल्पना आम महिला की सोच से परे हैं। हैवी बाइक दौड़ाकर शहर पहुंचे बाइक राइडर्स के काफिले ने भगवान आशुतोष के समक्ष शीश नवाजा। गूंज संस्था प्रमुख और नामचीन महिला बाइक राइडर्स पल्लवी फौजदार के साथ 12 बाइकर्स शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली से करीब 30 किलोमीटर का सफर तय कर काफिला शहर में पहुंचा। शिवचौक पर महिला हेल्प लाइन सुगमकर्ता मधु चौधरी, ज्योति आदि महिलाओं ने बाइकर्स का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पल्लवी फौजदार ने कहा कि गांव-गांव में महिलाओं को जागरूक करने का बीड़ा उठाया गया है। पुरुष प्रधान समाज में महिलाएं अपनी इच्छा दबाने के साथ शोषण, अत्याचार पर खुलकर नहीं बोल पाती हैं।

महिलाओं को उनके अधिकारों की सही जानकारी नहीं है। पल्लवी कहती हैं कि इसके लिए ही उनका काफिला राइडिंग पर निकला है, ताकि महिलाओं में उनके अधिकार, शिक्षा और बदलते समाज का रूप दिखाया, बताया जा सके। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के साथ महिलाएं 181 हेल्पलाइन का प्रयोग करना भी सीखें। किसी भी पल हिम्मत नहीं हारे, साहस और बेहतर सोच के साथ आगे बढ़ें और मुश्किलों से लड़ें। 

बेटियों के लिए समय बदल रहा है: पल्लवी 
मुजफ्फरनगर। गूंज संस्था प्रमुख और टीम लीडर पल्लवी फौजदार कहती हैं कि बेटियों के लिए समय बदल गया है। अब बेटी दहलीज तक सीमित नहीं रही हैं, वह पुरुषों के साथ अनेक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हालांकि गांव-देहात में आज भी पहले जैसा दौर देखने को मिल जाएगा।

गांवों में महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। वह कहती हैं कि हैवी बाइकों को लेकर पुरुषों की सोच हावी रहती है, लेकिन आज के दौर में महिलाएं भी इन्हें चला रही हैं। जागरूकता के लिए वह एक लाख किमी से अधिक का सफर तय कर चुकी हैं। अनेक रिकार्ड बना चुकी पल्लवी कहती हैं कि महिलाएं जागरुक हों और अपनी आवाज को उठाएं। 

यह हैं बाइकों के कारवां में शामिल 
मुजफ्फरनगर। रोहिणी से मोनिषा, नोएडा से मोनिका सचदेवा, उत्तराखंड से ममता राना, चेन्नई से अनीता कृष्णन, दिल्ली से सुजाता, असम से निर्मली, एन शर्मा, जयपुर से तरुणा सिंह, नोएडा से सीमा सेठ, लखनऊ से चारु आदि के अलावा 12 बाइकर्स की टीम है, जबकि 8-10 लोगों की अलग से टीम शामिल है। 

क्रांतिधरा को पार कर पहुंचा काफिला 
मुजफ्फरनगर। बुलंदशहर से प्रारंभ होकर गाजियाबाद, दादरी, हापुड से मेरठ क्रांतिधरा के बाद सोमवार देर शाम को काफिला मुजफ्फरनगर पहुंचा। यह काफिला सहारनपुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज से होकर कानपुर पहुंचेगा। हर दिन एक अलग शहर में काफिला अपना पड़ाव रखेगा। 

अभियान का साथी  है अमर उजाला 
महिला हेल्पलाइन 181 और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के इस अभियान का साथी अमर उजाला भी है। जो इन बाइकर्स के साथ सफर में साथ रहेगा, ताकि लोगों को जागरुक करने के साथ महिलाओं के प्रति नजरिया बदला जा सके। इस बाइकर्स रैली में अमर उजाला की मोनिका सचदेवा भी सहभागी हैं। 


शहर की तारीफ, बर्गर का आनंद 
मुजफ्फरनगर। गूंज संस्था प्रमुख पल्लवी फौजदार के साथ शिवचौक पर पहुंचे बाइकर्स के काफिले ने शहर की तारीफ करने के साथ पुलिस की व्यवस्था को भी सराहा है। इस दौरान शिवचौक के बर्गर का आनंद लिया। बर्गर खाने के बाद काफिला शहर में निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed