ट्रक ने बाइक सवार का हाथ कुचला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपचंद मंडी निवासी जयपाल का पुत्र संदीप बुधवार को जानसठ रोड पर किसी अज्ञात वाहन से टकरा कर बाइक सहित नीचे गिर पड़ा। इस दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक का पहिया संदीप के एक हाथ के ऊपर से उतर गया। संदीप के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर भीड़ एकत्र हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।
इसके बाद लोगों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। परिजन व दुकानदार घायल संदीप को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संदीप का एक हाथ पूरी तरह से कुचला गया है। पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे की अभी तक परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
ट्रक-कार भिड़ंत में दंपति घायल
मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र में देवल नहर पुल के पास एक अल्टो व ट्रक की भिड़ंत में कार चालक व उसकी पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बिजनौर में भर्ती कराया। दोपहर करीब ढाई बजे बिजनौर निवासी रूपेश पुत्रा शिव स्वरूप अपनी अल्टो कार से बिजनौर की ओर जा रहे थे। नहर पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की भिडंत मे कार क्षतिग्रस्त हो गयी। कार चालक शिव स्वरूप व उसकी पत्नी घायल हो गये। इस दुर्घटना मे कार में सवार एक बच्चा बाल बाल बचा। रामराज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त कार को मार्ग से हटवाया और यातायात सुचारू कराया व घायलो को बिजनौर भर्ती कराया।
हादसे में घायल पोस्टमास्टर की मौत
मीरापुर। डीसीएम तथा मोपेड की भिड़ंत में घायल पोस्ट मास्टर सरताज वीर निवासी कासमपुर खोला की पांच दिन बाद उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। शव के गांव आने पर गांव मे शोक छा गया। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।गत 18 मार्च को देवल में तैनात पोस्ट मास्टर सरताज वीर निवासी कासमपुर खौला अपनी मोपेड से गांव वापस जा रहा था। रास्ते मे बीआईटी चैक पोस्ट के पास तेज गति से जा रही एक डीसीएम ने सरताज वीर की मोपेड मे टक्कर मार दी। सरताज वीर घायल हो गया। परिजनों ने घायल को दिल्ली अस्पताल मे भर्ती कराया। उपचार के दौरान पोस्टमास्टर की मृत्यु हो गई।
गांव मे मृतक का शव पहुंचा तो कोहराम मच गया देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के भतीजे ब्रहमसिंह ने दुर्घटना की रिपोर्ट थाने मे दर्ज करायी है।