फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rider felt chest pain, died before taking medicine

Muzaffarnagar News: बाइक सवार के सीने में उठा दर्द, दवा लेने से पहले मौत

Fri, 06 Sep 2024 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Bike rider felt chest pain, died before taking medicine
छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार में बाइक सवार अमित कुमार (30) के सीने में तेज दर्द हुआ। पीड़ित ने डॉक्टर की दुकान के सामने बाइक रोक ली। लेकिन डॉक्टर तक पहुंचने से पहले ही गिर गया ओर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुरकाजी क्षेत्र के लखनौती निवासी अमित कुमार (30) हरिद्वार स्थित कंपनी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को वह हरिद्वार से राशन कार्ड बनवाने के लिए मुजफ्फरनगर के लिए निकला था। दोपहर करीब तीन बजे जब वह हाईवे पर छपार पहुंचा तो अचानक ही उसके सीने में दर्द हुआ। इस दौरान वह बस अड्डे पर एक डाॅक्टर की दुकान पर रुका और बाइक खड़ी करके जैसे ही दुकान में गया , वहीं पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के सैंकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। मृतक के मोबाइल से मिले नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मृतक मूल रूप से लखनौती का रहने वाला है, लेकिन इन दिनों परिवार के साथ हरिद्वार में रहकर नौकरी कर रहा था। वह राशन कार्ड बनवाने के लिए गांव आया था। मृतक के भाई अंकित ने बताया कि उन्हें पुलिस ने हादसे की जानकारी दी है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed