फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rider dies in death, companion injured

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Sun, 13 Dec 2020 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in death, companion injured
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। फलावदा मार्ग पर गांव छछरपुर तौल केंद्र के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े गन्ना लदे ट्रॉले में जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने सीएचसी भेजा। वहां से एक युवक को नाजुक हालत में मेरठ रेफर किया गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र के गांव रार्धना निवासी आसिफ (24) शनिवार शाम अपने साथी के साथ बाइक से खतौली से फलावदा की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों युवक छछरपुर तौल केंद्र के पास पहुंचे, अचानक सामने से आते वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े गन्ना लदे ट्रॉले जा टकराई। हादसे में आसिफ व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को फलावदा सीएचसी भेजा, जहां से आसिफ को नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मेरठ के हॉस्पिटल में उपचार के दौरान आसिफ की मौत हो गई। वहीं, उसके घायल साथी की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed