{"_id":"5e4d8b5d8ebc3eccd747ecc9","slug":"bike-rider-dies-due-to-tractor-trolley-collision-muzaffarnagar-news-mrt469861275","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
तितावी। लालूखेड़ी बस स्टैंड से बिरालसी नहर पटरी मार्ग पर बुधवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
गांव सोंहजनी जाटान निवासी अजय शर्मा (35 वर्ष) पुत्र बाबूराम बुधवार को बाइक पर किसी काम से लालूखेड़ी आया था। शाम को वह लालूखेड़ी बस स्टैंड से बिरालसी नहर पटरी मार्ग से होते हुए घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपने गांव के निकट पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजय शर्मा का सिर ट्रैक्टर के अगले हिस्से में लगा, जबकि उसकी बाइक नहर में जा गिरी। हादसे में अजय द्वारा हेलमेट नहीं पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से अचेत हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
---