{"_id":"5dab52b48ebc3e93d76c5eec","slug":"bike-rider-dies-due-to-tractor-collision-muzaffarnagar-news-mrt449451623","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर तिराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर तिराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
छपार। रामपुर तिराहे पर शनिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल से भाग रहे ट्रैक्टर को बरला चौकी पर पकड़ लिया गया, जबकि चालक फरार हो गया।
छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी सोहराब (20) पुत्र शराफत शनिवार को अपने साथी गांव के ही नवाजिश के साथ किसी काम से बाइक पर शहर गया था। देर रात शहर से लौटते समय जब दोनों युवक बाइक पर रामपुर तिराहे पर पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोहराब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नवाजिश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। टक्कर मारने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली पुरकाजी के शेरपुर खादर की थी, जिस पर मौजूद ग्रामीण भाकियू तोमर गुट की जिला मुख्यालय पर हुई रैली में शामिल होकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगा, जिसे सूचना पर बरला चौकी प्रभारी एसआई सुनील नागर ने पकड़ लिया, जबकि चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सूचना पर सोहराब के परिजन मौके पर पहुंच गए और किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की बात कही। इंस्पेक्टर पवन शर्मा का कहना है कि यदि परिजन पोस्टमार्टम के लिए इंकार करेंगे तो पंचनामा भरकर शव को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
इद्दत में बैठी मां
छपार। गांव खुड्डा निवासी सोहराब के पिता शराफत की करीब ढाई माह पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि सोहराब की मां शौहर की मौत के बाद से इद्दत में बैठी हुई है।