फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rider dies after being hit by tractor-trolley

Muzaffarnagar News: जेल में मोबाइल बरामद होने के मामले में विवेचक निलंबित

Sat, 03 May 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tractor-trolley
मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक शाहनवाज राना से जेल में बरामद मोबाइल प्रकरण विवेचक जेल चौकी प्रभारी तपन जयंत को एसएसपी अभिषेक सिंह ने निलंबित कर दिया। जांच में लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच नई मंडी कोतवाली प्रभारी दिनेश बघेल को दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने धीमी गति से की जा रही विवेचना पर नाराजगी जताई। मोबाइल में प्रयुक्त किए जा रहे सिम के बारे में जानकारी जुटाने में काफी समय लगा दिया गया था।मोबाइल में प्रयुक्त किए गए सिम से कितने लोगों से कब और किससे बात की गई इस बारे में जानकारी जुटाने में भी शिथिलता बरती गई। अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पडा जब विवेचना में जानकारी एकत्र हो सकी थी। एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि विवेचक ने विवेचना में लापरवाही बरती थी जिस कारण विवेचक को निलंबित कर दिया गया। अब विवेचना नई मंडी कोतवाली प्रभारी कोे सौंपी गई है।
विज्ञापन

n जांच सौंपे जाने पर उठ रहे थे सवाल : पूर्व विधायक से मोबाइल बरामद होने के मामले में जेलर राजेश कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच जेल चौकी प्रभारी तपन जयंत को सौंपी थी।,जबकि जांच किसी सीओ या फिर निरीक्षक स्तर को सौंपी जानी थी। शुरू से ही माना जा रहा था कि विवेचक को बदला जा सकता है । मुकदमा दर्ज होने के 36 दिन बाद विवेचक तपन जयंत को इस मामले में लापरवाही बरतना मानते हुए निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed