फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rider dies after being crushed by a truck, fellow injured

Muzaffarnagar News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 19 Jul 2023 05:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being crushed by a truck, fellow injured
दिल्ली का रहने वाला था मृतक, घायल साथी बिजनौर निवासी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित सिकरेड़ा गांव के निकट ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
दिल्ली के नजफगढ़ निवासी महेंद्र (32) पुत्र चंद्रपाल बुधवार को बिजनौर के नजीबाबाद निवासी अपने साथी सचिन पुत्र घनश्याम के साथ बाइक से लौट रहा था। दिल्ली पौड़ी-राजमार्ग स्थित सिकरेड़ा गांव के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में महेंद्र की ट्रक के पहिये के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महेंद्र के शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल सचिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, आरोपी चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गए। पुलिस की ओर से चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed