फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rider brother dies, sister injured in car collision

Muzaffarnagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार भाई की मौत, बहन घायल

Sun, 18 Feb 2024 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
Bike rider brother dies, sister injured in car collision
- बहन को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा दिलाकर वापस लौट रहा था बाइक चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। थाना क्षेत्र की हरसौली पुलिस चौकी के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी बहन गम्भीर घायल हो गई। युवक अपनी बहन को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा दिलाने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में हादसा हो गया।


बुढ़ाना कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव कुरालसी निवासी 22 वर्षीय हिमांशु अपनी बहन स्वीटी को मुजफ्फरनगर पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलाकर वापस अपने गांव लौट रहा था। दोनों बाइक पर जब हरसौली पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक का सिर सड़क पर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बहन को भी चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर घायल युवक को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बहन काे मंसूरपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मृतक युवक की माता आशा देवी ने बताया कि उनका पुत्र हिमांशु उनकी पुत्री स्वीटी को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा दिलवा कर वापस घर लौट रहा था। मृतक का एक भाई व तीन बहन है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के चाचा राजीव राणा ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed