{"_id":"64a15f5f2ea077973f0fb576","slug":"bike-driver-dies-due-to-tractor-trolley-collision-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-2818-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रविवार सुबह दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित संगीत सिनेमा के पास ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
रविवार सुबह झब्बापुरी अगवानपुर थाना किला परीक्षितगढ़ मेरठ निवासी सलमान (25) पुत्र आसिफ अपनी बाइक पर सवार होकर नाई नंगला थानाभवन निवासी अपनी बहन के घर जा रहा था। वह जैसे ही मीरापुर स्थित संगीत सिनेमा के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर छोड़ कर चालक फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। मृतक के ताऊ समसुदीन ने ट्रैक्टर-ट्राली के अज्ञात चालक के विरुद्ध तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर ट्राली चलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।