Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fog knocks : Open cuts on the highway inviting danger

कोहरे की दस्तक : खतरों को न्यौता दे रहे हाईवे पर खुले कट

Sun, 15 Nov 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fog knocks : Open cuts on the highway inviting danger
रतनपुरी क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे पर कोहरे में गुजरते वाहन। स्रोत संवाद
मुजफ्फरनगर। शनिवार से घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे-58 सहित पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुले कुछ कट खतरों को न्यौता दे रहे हैं। जबकि हाईवे पर कुछ घुमावदार तीव्र मोड़ भी कम खतरनाक नहीं है। हाईवे पर एक दर्जन से अधिक ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इनमें बिलासपुर कट सर्वाधिक संवेदनशील माना जाता है। जबकि तिरपड़ी कट पर भी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

शहर के थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर और रथेड़ी कट व छपार थाना क्षेत्र का रामपुर तिराहा जबकि मुजफ्फरनगर और मंसूरपुर के मध्य मंसूरपुर कट, शहर कोतवाली क्षेत्र में रोहाना के समीप मलीरा कट पर हादसे होते हैं।
विज्ञापन

इन मार्गों पर रिफ्लेक्टर तो लगे हैं लेकिन कोहरे के समय उनसे बचाव संभव नहीं है। जबकि साइन बोर्ड का अभाव है जबकि खतौली के आसपास दिल्ली-दून हाईवे पर चेतावनी वाले साइन बोर्ड लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

बिलासपुर कट पर यातायात पुलिस की व्यवस्था नहीं
हाईवे-58 पर बिलासपुर कट कई बड़ी दुर्घटनाओं का गवाह बन चुका है। यहां यातायात पुलिस ने उससे आज तक कोई सबक नहीं लिया। अब जब सुबह और शाम होते ही कोहरा छाने लगा है, ऐसे हालात में कट पर कोई भी यातायातकर्मी न होना परेशानी का सबब बन सकता है।
--------------

सुविधा के लिए खतरा पैदा कर रहे दुपहिया वाहन चालक
हादसों को देखते हुए हाईवे पर परिवहन विभाग ने कुछ कट चिह्नित किए थे। इनमें रामपुर तिराहा कट, रथेड़ी कट, पचैंडा बाईपास कट, बेगराजपुर कट, संधावली और भंगेला कट शामिल हैं। इनको समय-समय पर बंद कराया जाता रहा। लेकिन अक्सर दुपहिया वाहन चालक अपनी सुविधा के लिए इन कट को खोलकर दूसरे लोगों के लिए भी खतरा पैदा कर देते हैं।
---------------

ट्रैक्टर-ट्रालियां, भैंसा-बुग्गी के पीछे लगवाई रिफ्लेक्टर टेप
यातायात माह के अंतर्गत कोहरे और कम दृश्यता के दृष्टिगत यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर ट्रैक्टर-ट्रालियों और भैंसा-बुग्गी के पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगवा रही है। जिससे कोहरे और एवं रात्रि के समय पीछे से आने वाले वाहन चालकों को दूर से ही इनकी स्पष्ट पहचान हो सके।

---------------

वीआइपी ड्यूटी होने के कारण बिलासपुर कट से हटी थी पुलिस
एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे का कहना है कि हाईवे एवं भीतर की सड़कों पर यातायात कंट्रोल करने एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। बताया कि शनिवार को यातायात पुलिस कर्मियों के वीआइपी ड्यूटी में लगाए जाने के कारण बिलासपुर कट पर यातायात पुलिस की ड्यूटी नहीं लग पाई। बिलासपुर कट पर नियमित रूप से यातायात पुलिस को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed