फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike collides with canter on Delhi-Doon highway, two killed

Muzaffarnagar News: दिल्ली-दून हाईवे पर कैंटर से टकराई बाइक, दो की मौत

Sun, 01 Dec 2024 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with canter on Delhi-Doon highway, two killed
मंसूरपुर। शनिवार की देर रात दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हरिद्वार जा रहे तीन दोस्तों की बाइक जड़ौदा कट के पास कैंटर से टकरा गई। हादसे में हरदोई निवासी विशाल (26) व दिल्ली निवासी आकाश (25) की मौत हो गई। उनका साथी हरदोई निवासी सुनील (25) घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


ई-ब्लॉक थाना नरेला (दिल्ली) निवासी आकाश पुत्र पट्टन सिंह अपने साथी जनपद हरदोई के माजिया उल्लई निवासी विशाल पुत्र शिवचरण तथा हरदोई के गांव हरदोल निवासी सुनील पुत्र जयराम के साथ शनिवार की रात करीब दो बजे बाइक पर हरिद्वार जा रहा था। मंसरपुर में जड़ौदा कट के पास एक कैंटर जड़ौदा के निकट दूसरी साइड में सीएनजी पंप से सीएनजी भरवाने के लिए यू टर्न लेने लगा तभी युवकों की बाइक केंटर से टकरा गई। हादसे में विशाल और आकाश की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। थाना पुलिस ने बताया कि एक युवक के मोबाइल से नंबर निकालकर परिजनों को सूचना दी गई। सुनील और विशाल दिल्ली में एक जूता फैक्टरी में एक साथ काम करते हैं। आकाश दूसरी फॅैक्टरी में करता था। तीनों दोस्त थे। अस्पताल में भर्ती युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कैंटर चालक को पकड़ लिया है। चालक चरथावल निवासी है। वह देहरादून से स्पेयर पार्टस भरकर गाजियाबाद जा रहा था। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी वह पहुंचे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed