फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike collided with van on Budhana-Kandhla road, couple died

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर वैन से टकराई बाइक, दंपती की मौत

Mon, 19 Jun 2023 05:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with van on Budhana-Kandhla road, couple died
- ट्रक को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, गम का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक विपरीत दिशा से आ रही ईको वैन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसाना निवासी नरेश शर्मा (52) अपनी पत्नी लोकेश (50) के साथ बाइक पर सवार अपनी बहन की ससुराल शामली से लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर मेपल्स स्कूल के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय नरेश शर्मा की बाइक सामने से आ रही ईको वैन से टकरा गई। हादसे में दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वैन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने पति-पत्नी को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। घटना से गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई विनेश ने अज्ञात वैन चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि वैन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed