फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bihar resident smuggler arrested, 16 kg ganja recovered

बिहार निवासी तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो गांजा बरामद

Sun, 19 Dec 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bihar resident smuggler arrested, 16 kg ganja recovered
बिहार निवासी तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो गांजा बरामद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीआरपी पुलिस ने नशीले पदार्थों के बड़े तस्कर को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर बिहार का रहने वाला है। गांजे की यह खेप मुजफ्फरनगर में सप्लाई होनी थी।
जीआरपी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम जीआरपी टीम रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। पुरी से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन से प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरे संदिग्ध युवक को रोककर उसके बैग की तलाशी ली, तो उसमें कई पैकेट में 16 किलो 470 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत 16 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पकड़ा युवक बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के देवरिया थाना क्षेत्र के गांव लखनोरी निवासी असलम पुत्र सज्जाद है। वह गांजा तस्कर है। वह पंजाब में भी नशीले पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। इस मामले में उसके एक साथी निराला को भी आरोपित बनाया है। मुजफ्फरनगर में बेचने के लिए यह खेप लाई गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ीसा में बैठा है मुख्य तस्कर
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार असलम ने जानकारी दी, कि उसके गांव का ही रहने वाला निराला उसका साथी है। वह दोनों व उनके क्षेत्र के ही कुछ लोग नोएडा में नौकरी करते थे। वह दोनों लॉकडाउन लागू होने पर गांव चले गए थे। लॉकडाउन खुलने पर असलम वापस नोएडा आ गया था। निराला उड़ीसा में काम करने चला गया था। वहां वह गांजा तस्करों के संपर्क में आ गया। उसने इस धंधे में असलम को भी मिला लिया। निराला ट्रेन में छिपाकर गांजे की खेप नोएडा भेजता था। असलम वहां से मुजफ्फरनगर, हरिद्वार आदि क्षेत्रों में गांजा बेचता था। जो खेप बरामद हुई है। उसे मुजफ्फरनगर में स्टेशन के पास मिलने वाले युवक को सौंपना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed