{"_id":"607f0dd88ebc3e8d3913259d","slug":"big-leaders-of-bjp-caught-in-puzzle-muzaffarnagar-news-mrt5353277142","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के बड़े नेता चुनावी चक्रव्यूह में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के बड़े नेता चुनावी चक्रव्यूह में फंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के बड़े नेता चुनावी चक्रव्यूह में फंसे
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेताओं का चुनाव फंसता दिखाई दे रहा है। यशपाल पंवार, वीरपाल निर्वाल, वंदना वर्मा और अर्जुन तोमर की राह आसान नहीं है। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और रालोद नेता कमल गौतम भी चुनावी मुकाबले में घिरे हैं।
जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 30 में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं रालोद के टिकट पर लड़ रहे कमल गौतम चुनाव में फंसे हैं। भाजपा के प्रियंक खटीक, निर्दलीय शौकीन और अखिलेश उनको कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जिला पंचायत के वार्ड 33 में भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार चुनाव में फंसते नजर आ रहे हैं। उन्हें निर्दलीय रिहान त्यागी और सपा प्रत्याशी शिवकुमार सैनी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
जानसठ ब्लाक के जिला पंचायत के वार्ड 34 में भाजपा की निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य वंदना वर्मा और रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी की पत्नी सविता राठी के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों में से कोई भी जीत सकता है। वार्ड 36 में भाजपा से निष्कासित निर्दलीय नजर सिंह गुर्जर और निर्दलीय शाहनजर में सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। नजर सिंह गुर्जर दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। वार्ड 37 निर्दलीय जूली जाटव और भाजपा की रेखा खटीक, सोहनलाल चांदना में मुकाबला है। वार्ड 41 में जिला पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष आंचल तोमर के पति एवं भाजपा प्रत्याशी अर्जुन तोमर चुनाव में फंस गए हैं। जीत के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। जिला पंचायत के वार्ड 42 में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरपाल निर्वाल चक्रव्यूह में फंसे हैं। मुख्य मुकाबला रालोद के प्रभात तोमर के साथ है। अब देखना यह है कि भाजपा के वीरपाल निर्वाल चक्रव्यूह तोड़ पाते हैं या नहीं।