फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Big blow to BSP: Salman Saeed joined Congress from Muzaffarnagar said goodbye to the party

बसपा को बड़ा झटका: मुजफ्फरनगर से सलमान सईद ने पार्टी को कहा अलविदा, फिर से थामा कांग्रेस का दामन

Wed, 21 Aug 2024 01:18 PM IST
डिंपल सिरोही अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 21 Aug 2024 01:18 PM IST
सार

मुज़फ्फरनगर से बसपा नेता और मीरापुर से टिकट के दावेदार सलमान सईद ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। माना जा रहा है की टिकट की दौड़ मे पिछड़ जाने के कारण यह कदम उठाया गया है।।उनके पिता सईदुजमां पूर्व मंत्री रहे हैं।

विज्ञापन
Big blow to BSP: Salman Saeed joined Congress from Muzaffarnagar said goodbye to the party
अजय राय व सलमान सईद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में बसपा को बड़ा झटका लगा है। यहां बहुजन समाज पार्टी के सिम्बल पर चरथावल विधानसभा सीट से चुनाव लड़े सलमान सईद पार्टी को अलविदा कह दिया है। वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए है। उन्होंने रायबरेली में कांग्रेस के नेता व संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाक़ात की। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय ने उन्हे कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। सलमान सईद ने अपना राजनितिक कैरियर कांग्रेस से ही शुरू किया था। विस चुनाव में कुछ मतभेद हुए तो उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी।

विज्ञापन

बता दें कि अधिवक्ता सलमान सईद राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ पुरकाजी स्थित एस.एम डिग्री कॉलेज के प्रबंधक हैं। पूर्व सांसद और गृह मंत्री सईदुज्जमा के पुत्र व पूर्व विधायक, सांसद और मंत्री रहे सईद मुर्तजा के पोते हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति से हुई, जहां उन्होंने बी.कॉम, एमएसडब्ल्यू, और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।

सलमान सईद ने कांग्रेस पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। एनएसयूआई के वाइस प्रेसिडेंट, प्रदेश युवा कांग्रेस में उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव और महासचिव वे मेरठ, बिजनौर और मुरादाबाद मंडल के प्रभारी भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 2002 में पहली बार मीरापुर से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और 2016 में मुजफ्फरनगर विधानसभा के उपचुनाव में भाग लिया। 2022 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर चरथावल विधानसभा से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ा।

अब मीरापुर सीट पर हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर उन्होंने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सलमान सईद अपने दादा और वालिद की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed