फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bid Priyanka, is it the job of the police to enter and beat the house

प्रदेश के हालात पर राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

Sun, 05 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bid Priyanka, is it the job of the police to enter and beat the house
मुजफ्फरनगर के खालापार में पीड़ितों की समस्या सुनने पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रि? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बोली प्रियंका, घर में घुसकर पीटना पुलिस का काम है क्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की योगी सरकार एवं पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर जमकर प्रहार किए। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश के हालात से राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर अवगत करा दिया है। पुलिस ने लोगों को बेवजह मारा है। किसी ने कुछ किया है तो पुलिस कार्रवाई करे, लेकिन लोगों का बिना कारण उत्पीड़न किया गया है।
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान हिंसा के लिए जिम्मेदारी तय करने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि इस संबंध में राज्यपाल को एक लंबी चिट्ठी भेजी है। इसमें पूरी डिटेल दी गई है। सभी केसों की जानकारी दी गई है। चिट्ठी में लिखा गया है कि पुलिस ने किस तरह बिना वजह लोगों को मारा है। किसी ने कुछ किया है तो पुलिस कार्रवाई करे, उसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पुलिस खुद घर में घुसकर मारपीट कर रही है। इस तरह की चीजें होना, मतलब पुलिस का काम क्या है? जनता की सुरक्षा और न्याय दिलाना, यहां तो उल्टा हुआ है। हम यहां पर इसलिए आए हैं, ताकि जिनके साथ अन्याय हुआ है, उन्हें न्याय मिल सके।
विज्ञापन

रुकैया और उसकी बहन की चार फरवरी को है शादी
मुजफ्फरनगर। कच्ची सड़क जसवंतपुरी निवासी मोहम्मद कादिर की पुत्री रुकैया परवीन और उसकी बहन की शादी चार फरवरी को होनी है। इसके अतिरिक्त हाजी अनवार के परिवार की भी दो बेटियों की शादी मार्च में होनी है। उनके घर में भी पुलिस ने तोड़फोड़ की थी। हालांकि उनके परिवार के सदस्य प्रियंका से मिलने नहीं गए थे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि अब शोर मचाने से भी क्या होगा। जो होना था हो गया। उसे बुरा दिन समझकर भूल जाना चाहते हैं। घर में बहुत नुकसान हुआ है। मार्च माह में बेटियों की शादी है। इसे लेकर चिंता में डूबे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता पीड़ितों की मदद पहुंचाएं
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं को पीड़ित परिवारों की मदद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिलकर उन परिवारों की सहायता करें, जिनके यहां शादी है। उन्होंने आगे भी पीड़ित परिवारों के संबंध में जानकारी लेेते रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed