फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bicycle rally

साइकिल रैली निकाली, गांव-गांव तक पहुंचाईं सपा सरकार की नीतियां

Mon, 02 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 02 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bicycle rally
मुजफ्फरनगर में साइकिल रैली निकालते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
 सपा नेता गौरव स्वरूप के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से साइकिल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वरूप ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना है। 
विज्ञापन


अपनी साइकिलों के साथ सपा कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। साइकिल रैली के अवसर पर गौरव स्वरूप ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चार वर्षों में समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है।
विज्ञापन


साइकिल यात्रा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम आदमी को देना है, ताकि जो लोग योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं वह भी उठा सकें। साइकिल यात्रा महावीर चौक से आर्य समाज रोड, मीनाक्षी चौक, खालापार, ईदगाह रोड, भगत सिंह रोड, शिवचौक, टाउन हाल रोड, मालवीय चौक, रेलवे स्टेशन, माल गोदाम से होते हुए पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान साजिद हसन, राशिद सिद्दीकी, तरनजीत सिंह,  जिया चौधरी, शौकत अंसारी, शाहिद राजा, नौशाद कुरैशी, अख्तर अंसारी, दिलशाद कुरैशी, विनय पाल,  शादाब हसन, अंसार आढ़ती, नदीम खान, मुशर्रफ अंसारी, आजाद खान, नसीर मलिक, रहमान गौर, आरिफ अंसारी,  ब्रिजेश कुमार, अजय बाटा, साजिद कुरैशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed