फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhopa's Yogacharyas left a mark in the world

भोपा के योगाचार्यों ने दुनियाभर में छोड़ी छाप

Tue, 21 Jun 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bhopa's Yogacharyas left a mark in the world
भोपा के योगाचार्यों ने दुनियाभर में छोड़ी छाप
विज्ञापन

- 85 साल के नरेंद्र और पांच साल की दिव्यांशी योगा में है परफेक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। क्षेत्र में योगाचार्यों ने दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ी है। गांव सिकंदरपुर निवासी दंपती को गोल्ड मेडल से नवाजा जा चुका है। योगाचार्य विपिन गोलियान व उनकी पत्नी पूजा के पास योग में पीजी का डिप्लोमा है। दंपती 2014 में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। हरिद्वार में दिव्य योग केंद्र के नाम से एकेडमी चला रहे हैं। इससे पूर्व वह चीन, अमेरिका, फ्रांस, वियतनाम, इंडोनेशिया, थाईलैंड, इटली आदि में भी अपने योग का डंका बजा चुके हैं। इन्हीं की पांच वर्ष की बेटी दिव्यांशी भी एक से बढ़कर एक योग करती है।

गांव सिकंदरपुर, रहमतपुर, गड़वाड़ा में अनेकों युवक-युवती योग से जुड़े हुए हैं। गांव सिकंदरपुर निवासी अमित अंतल ने भी योगा में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। वह गाजियाबाद में योग सिखा रहे हैं। वरिष्ठ योगाचार्य भोपा के भोकरहेड़ी निवासी योगी जितेंद्र कुमार भी अब तक सैकड़ों लोगों को योग से जोड़ चुके हैं। वह भी गाजियाबाद में योग की ज्योति जगा रहे हैं। गांव बसेड़ा निवासी शिवानी पुत्री वीरेंद्र कुमार ने भी योग में डिग्री हासिल की है। वह बंगलूरू में योगा करा रही हैं। शिवानी ने बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्र में दर्जनों युवतियों व महिलाओं को योग से जोड़ चुकी हैं। उनके परिवार के 85 साल के बाबा नरेंद्र सिंह व चचेरा भाई आशीष योग में मास्टर हैं। वह गांव में योग की अलख जगाते रहते हैं। शिवानी अपनी सफलता के पीछे गोल्ड मेडलिस्ट विपिन से मिले सहयोग को सर्वोपरि मानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed