फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhopa's team won the opening match

उद्घाटन मैच में भोपा की टीम ने बाजी मारी

Sat, 26 Dec 2020 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bhopa's team won the opening match
चरथावल गांधी इंटर कॉलेज मैदान पर फुठबाल मैच का शुभारंभ करते समिति चेयरमैन कुबेर दत्त त्यागी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। कस्बे के चरथावल गांधी इंटर कॉलेज के मैदान पर तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट में कई जिलों की टीमों ने दमखम दिखाया। चरथावल किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन कुबेर दत्त त्यागी ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों ने परिचय लिया। उद्घाटन मुकाबले में भोपा की टीम ने मंसूरपुर को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में मुजफ्फरनगर की एसडी कॉलेज की टीम ने बड़ौत की ए टीम को 2-0 से शिकस्त दी। मुजफ्फरनगर डीएवी टीम और खान क्लब सहारनपुर के बीच रोमांचक मुकाबला निर्धारित समय तक बराबरी पर रहा। मैच का नतीजा पेनाल्टी कॉर्नर से हुआ, जिसमें खान क्लब ने 3-2 से बाजी मारी। चौथे मुकाबले में बड़ौत की बी टीम ने चरथावल के जय हिंद इंटर कॉलेज की टीम को 5-1 को हराया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि समिति चेयरमैन कुबेर दत्त और एसओ धर्मेंद्र सिंह ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष आदेश गर्ग और प्रबंधक नवीन सिंघल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। संयोजक मोहित गर्ग, हर्षित सैनी, संजय शर्मा और अनमेाल सिंघल रहे। पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, मनीष गर्ग, आरूप कुच्छल, रमेश त्यागी, कमंटरेटर मनोज वर्मा, अमित त्यागी निरमाना, आलोक गर्ग, अनुज सिंघल, निधीष गर्ग, अमरीश त्यागी, मनोज कंसल, विजेंद्र त्यागी, विशाल आदि मौजूद रहे। संयोजक मोहित ने बताया मुजफ्फरनगर के अलावा आसपास के जनपदों की 14 टीमें टूर्नामेंट में खेल रही हैं। रविवार को फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed