फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhoomi Pujan tomorrow, Deputy Chief Minister Keshav Prasad will lay the foundation stone on 20th

Muzaffarnagar News: कल भूमि पूजन, 20 को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद करेंगे शिलान्यास

Sat, 17 Feb 2024 05:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan tomorrow, Deputy Chief Minister Keshav Prasad will lay the foundation stone on 20th
-फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। राजस्थान स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर की तर्ज पर ही शहर में भी बाबा का भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए कल विश्वकर्मा चौक के पास भूमि पूजन होगा। वहीं, 20 फरवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास करेंगे।


श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति ने नई मंडी स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों को बताया कि समिति की ओर से शहर में भी श्री श्याम बाबा का मंदिर बनाया जा रहा है। इसका प्रारूप राजस्थान वाले मंदिर की तर्ज पर ही होगा। 13 सीढ़ी चढ़कर ही बाबा के दर्शन होंगे और वापस आते समय हनुमान जी के दर्शन होंगे। समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि 19 फरवरी को भूमि पूजन के लिए खाटू श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री श्याम सिंह चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, श्याम बहादुर की गद्दी रेवाड़ी से अमनोल अग्रवाल और चुलकाना धाम मंदिर से देवेंद्र पुजारी के अलावा परमार्थ आश्रम ऋषिकेश से स्वामी चिदानंद महाराज पहुंचेंगे। सुबह सवा आठ बजे से पूजन शुरू होगा। दस बजे नींव रखी जाएगी। इसके बाद हवन एवं कीर्तन का आयोजन होगा। समिति के सदस्य अचिन सागर ने बताया कि 20 फरवरी को मंदिर निर्माण के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शिलान्यास करेंगे। इस दौरान राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी रहेंगे। इसके बाद कानपुर निवासी गायक राम पांडे पहुंचकर भजन पेश करेंगे। अगर कोई भक्त नवनिर्मित मंदिर में ईंट लगवाना चाहता है तो वह समिति के पदाधिकारी से कूपन प्राप्त करके परिवार सहित ईंट पूजन करा सकता है। इस मौके पर संदीप गर्ग, जय भगवान, अचिन जिंदल, विकास गोयल, राजीव गर्ग, संजीव गर्ग, रिंकू गर्ग, राजकुमार सिंघल, राजेंद्र गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed