फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhoomi Pujan for 108 feet high statue of Shri Ram

श्रीराम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा के लिए भूमि पूजन

Tue, 14 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan for 108 feet high statue of Shri Ram
महाशक्ति सिद्ध पीठ में आयोजित कार्यक्रम में बोलते संरक्षक दिनेश जी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्रीराम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा के लिए भूमि पूजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण से प्रेरणा पाकर शुकतीर्थ स्थित महाशक्ति सिद्धपीठ में पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की 108 फ़ीट ऊंची विशाल प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। मंत्रोच्चार के बीच संतों और अन्य गण्यमान्य लोगों ने भूमि पूजन किया। योगिनी साध्वी माताराज नंदेश्वरी की पुस्तक श्री बजरंग संहिता का विमोचन किया गया।
मुख्य अथिति विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेशचंद ने कहा कि समाज राष्ट्र संस्कृति हित में असुर शक्तियों का दमन करना ही सर्वोत्तम उपाय है। मानव कल्याण भाई के लिए श्रीराम का जीवन व दृष्टिकोण प्रेरणा स्रोत रहा है। धर्म संस्कृति व चरित्र बल पर श्री राम को प्राप्त किया जा सकता है। देश समाज मानव कल्याण के लिए जीवन में अधिकता होनी चाहिए। श्रीराम ने मानव रूपी शरीर में प्रकट होकर भारत भूमि को धन्य किया है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि भगवान राम के मंदिर का निर्माण होना एक सुखद अहसास है। यह कार्य राजनीति से ऊपर उठकर है।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर केशवानंद महाराज ने कहा कि सुखदेव ऋषि की तपोभूमि पर भगवान श्री राम की प्रतिमा की स्थापना एक जन कल्याण होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, कार्यक्रम संयोजक जोगेन्द्र वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, सुधीर सैनी, अमित राठी, साध्वी कमलेश, साध्वी निर्मला, साध्वी ममता त्यागी, साध्वी कमलेश भारती, मनोहर शर्मा, पंकज माहेश्वरी, पं. रामकुमार शर्मा, पं. शिवनारायण शास्त्री, पं. कपिल शास्त्री आदि मौजूद रहे।

महाशक्ति सिद्ध पीठ में हनुमान संग्रह पुस्तक का विमोचन करते अतिथि व संत।

महाशक्ति सिद्ध पीठ में हनुमान संग्रह पुस्तक का विमोचन करते अतिथि व संत।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

महाशक्ति सिद्ध पीठ में भगवान श्री राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का भूमि पूजन करते मुख्य अतिथि विहिप स?

महाशक्ति सिद्ध पीठ में भगवान श्री राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का भूमि पूजन करते मुख्य अतिथि विहिप स?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed