फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhima Army opposing CAA

सीएए के विरोध में भीम आर्मी व भाकियू का धरना

Fri, 17 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bhima Army opposing CAA
सीएए के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सीएए के विरोध में भीम आर्मी का धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बृहस्पतिवार को भीम आर्मी एकता मिशन और भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) गुट ने कलेक्ट्रेट परिसर में संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन किया।

भीम आर्मी एकता मिशन और भाकियू अंबावत के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में डीएम ऑफिस के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। धरने के बाद पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय को दिया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि सरकार द्वारा सीएए पारित कराकर देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने का काम किया गया है। इसका विरोध करने पर भीम आर्मी एकता मिशन के प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल, राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया व अन्य पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल में बंद किया गया है। पदाधिकारियों ने सीएए को निरस्त किए जाने के साथ ही 20 दिसंबर को हुए प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए बेकसूर लोगों को रिहा किए जाने, थानों में दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने, एनआरसी व एनपीआर को लागू न करने, देश में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने, आवारा पशुओं पर रोक लगाए जाने और 60 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले सभी लोगों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिए जाने की मांग की। भाकियू अंबावत जिलाध्यक्ष शाह आलम, टीकम बौद्ध, आलोक दर्शन, अजय कुमार, मनीष कुमार, सचिन बेनीवाल, अभिनव पालीवाल, पूरण सिंह, सतीश जौला, साजिद अली, जीशाना सिद्दीकी, आशिक अली, उम्मेद राना और रोशन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed