{"_id":"6825eebf9aee66a69c007cc6","slug":"bhim-army-workers-demonstrated-at-the-police-station-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-145703-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया थाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
-घटना को तीन दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई न होने पर फूटा गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो खबर
भोपा। गांव रहमतपुर में तीन युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की। दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामला शांत हुआ।
थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी अमित ने बताया कि दो दिन पूर्व गांव का ही युवक अनुज रात 11 बजे के करीब उनके घर में घुस आया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह गाली-गलौच व धमकी देता हुआ चला गया। आरोप है कि बुधवार को वह गांव स्थित भट्टे पर मजदूरी कार्य कर रहा था, तभी अनुज अपने दो साथियों के साथ वहां आया और बेरहमी से उसकी पिटाई की। पुलिस से शिकायत की थी।
आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता व ग्रामीण थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए धरने देकर बैठ गए। दो घंटे के बाद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कायम किया गया। इसके बाद धरना समाप्त हो सका। जिला अध्यक्ष विकास कुमार, संजय कुमार, डॉ. अनिल कुमार, अमित कुमार, रमेश, अमरपाल, सन्नी, राजवीर आदि धरने पर मौजूद रहे।