{"_id":"63735f64a26c9b7c784b8b9c","slug":"bhim-army-founder-chandrashekhar-announced-asp-will-support-rld-candidate-meets-jayant-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर का बड़ा एलान, रालोद प्रत्याशी को समर्थन देगी आसपा, जयंत चौधरी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर का बड़ा एलान, रालोद प्रत्याशी को समर्थन देगी आसपा, जयंत चौधरी से की मुलाकात
Tue, 15 Nov 2022 03:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 15 Nov 2022 03:14 PM IST
सार
भीम आर्मी संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर ने खतौली विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने रालोद के गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया को पूर्ण समर्थन देने की बात कही है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर व चौधरी जयंत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजाद समाज पार्टी प्रमुख और भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने खतौली विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया को समर्थन देने का एलान किया है। आज नई दिल्ली में चंद्रशेखर ने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन
चंद्रशेखर ने कहा कि भारतीय संविधान की रक्षा व सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और अन्य वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए आजाद समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में खतौली विधानसभा पर राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के उम्मीदवार को साझा रूप से चुनाव लड़ाने का काम करेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: By Poll Election: खतौली से विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी होंगी भाजपा की उम्मीदवार
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आगे भी समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल और आजाद समाज पार्टी मिलकर सरकार के अन्यायपूर्ण रवैए के खिलाफ एकजुट होकर मजबूती के साथ हर मोर्चे पर संगठित होकर लड़ेंगे।
उप चुनाव में समर्थन के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर का आभार जताया। रालोद जिलाध्यक्ष का कहना है कि इससे गठबंधन की ताकत बढ़ गई है। खतौली उप चुनाव में एकजुटता और एकता से ही जीत मिलेगी।