फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhiku Tomar's picketing at the Block Development Office

भाकियू तोमर का खंड विकास कार्यालय पर धरना

Thu, 09 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bhiku Tomar's picketing at the Block Development Office
भाकियू तोमर का खंड विकास कार्यालय पर धरना
विज्ञापन

पुरकाजी। ब्लॉक कार्यालय व विद्युत निगम और राशन डीलरों के यहां व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाकियू तोमर ने खंड विकास कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने ब्लॉक कर्मचारियों को अपने बीच बैठाया। दो घंटे बाद एसडीओ विद्युत व बीडीओ को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया।
बुधवार दोपहर करीब 11 बजे ब्लॉक अध्यक्ष अजय त्यागी व विशाल चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता खंड विकास कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने ब्लॉक कार्यालय पर मौजूद संयुक्त बीडीओ ओमबीर सिंह व एडीओ पंचायत शकील अहमद और सुनील त्यागी को अपने बीच घंटों तक बैठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों के नहीं होने से सफाई नहीं हो पा रही है। विकास कार्यों में घोटाले किए जा रहे हैं। आधार कार्ड सही करने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। ग्रामीणों के कार्य ना कर उन्हें चक्कर कटाए जाते हैं। उन्होंने विद्युत निगम पर भयंकर गर्मी में विद्युत कटौती कर आम लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

कहा कि बिजलीघर पर रात में लाइन मैन नहीं रहने से परेशानी होती है। करीब एक बजे एसडीओ विद्युत अजय कुमार व संयुक्त बीडीओ ओमबीर सिंह को मुख्यमंत्री एवं डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा और धरना समाप्त कर दिया। धरने पर मनीष चौधरी, जावेद फरीदी, निखिल चौधरी, अजय त्यागी, विशाल चौधरी, जावेद सलमानी, कोमल शर्मा, रब्बान मलिक, एजाज आलम, सलमान मलिक, हुसैन, अब्दुल रहमान, नोमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed