फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhartiya Kisan Union's strike continues for 40th day

भारतीय किसान यूनियन का धरना 40वें दिन भी जारी

Sun, 04 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bhartiya Kisan Union's strike continues for 40th day
भारतीय किसान यूनियन का धरना 40वें दिन भी जारी
विज्ञापन

रोहाना/छपार। कृषि कानूनों के विरोध में जनपद के रोहाना व छपार के टोल प्लाजा पर चल रहा भाकियू का बेमियादी धरना 40वें दिन भी जारी रहा। रोहाना टोल पर रविवार को धरने पर किसानों को हो रही खाद-पानी की समस्या पर आक्रोश जताया गया।
रोहाना टोल प्लाजा पर चल रहे बेमियादी धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह ने कहा कि समितियां किसानों को सही समय पर खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं। वहीं, रजबहों में भी पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। फसलें सूखने व खराब होने के कगार पर हैं। उन्होंने कृषि विभाग व सिंचाईं विभाग को चेताया कि खाद-पानी की किल्लत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भाकियू इन विभागों के खिलाफ आंदोलन करने से नहीं चूकेगी। इस दौरान तहसील उपाध्यक्ष नवीन त्यागी, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहित त्यागी, वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष लोकमणि त्यागी, ब्लॉक सचिव हसरत प्रधान, आदेश बाबा, अनिल त्यागी, अमित त्यागी, बॉबी त्यागी ,पंकज भगत और मोहसिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, छपार में दिल्ली-दून हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर भी भाकियू का धरना रविवार को भी जारी रहा। ब्लॉक पुरकाजी अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कृषि कानून वापस लिए जाने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed