{"_id":"69863cdbbcc80d191f0438ee","slug":"bhalva-murder-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-164602-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पहले युवती, बाद में युवक का पहुंचा शव, एक ही श्मशान में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पहले युवती, बाद में युवक का पहुंचा शव, एक ही श्मशान में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
जानसठ के गांव भलवा में डोली का शव पहुंचने के बाद रोहित के घर के बाहर खड़ी पुलिस व ग्रामीण। संवा
जानसठ। दोनों पक्षों में कोई विवाद न हो, इसी कारण गांव में घटना के बाद से पुलिस तैनात थी। शुक्रवार को पुलिस ने योजना बनाकर पहले युवती व बाद में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। दोनों के शव गांव में एक साथ न पहुंचकर कुछ अंतराल से पहुंचे। दोनाें शवों का अंतिम संस्कार एक ही श्मशान घाट में कुछ अंतराल से किया गया।
गांव भलवा में शुक्रवार को सबसे पहले पोस्टमार्टम के बाद प्रगति उर्फ डोली का शव पहुंचा। शव जैसे ही घर पहुंचा, तो परिवार के लोग बिलख उठे। परिवार की महिलाओं का शव से लिपट-लिपटकर रो-रोकर बुरा हाल था। करीब 9 मिनट ही शव को घर में रोका गया। इसके बाद शव श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
इसके बाद 1 घंटा 28 मिनट बाद रोहित का शव गांव में पहुंचा। रोहित का शव मात्र 8 मिनट ही घर पर रोका गया। गांव के एक ही श्मशान घाट पर दोनों के शवों का पुलिस की सुरक्षा में अलग-अलग समय पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
-- --
गांव भलवा में इस समय पहुंचे शव -
1-प्रगति का शव- 2:04 मिनट पर पहुंचा।
2- शव 2:13 मिनट पर घर से ले जाया गया।
3- प्रगति का 2:30 बजे अंतिम संस्कार किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
1-- गांव में रोहित का शव 03 बजकर 32 मिनट पर पहुंचा।
2-शव को लेकर 03:40 मिनट पर घर से ले जाया गया।
3-शमशान घाट में 4 बजकर 25 मिनट पर अंतिम संस्कार किया ।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रोहित के परिजनों का हत्या करने का आरोप
जानसठ। गांव भलवा के मृतक रोहित के परिजनों का आरोप है कि प्रगति के परिजनों ने घर बुला कर उसकी हत्या कर दी। परिवार के लोगों ने बताया कि जिस तरह से रोहित के गले पर चाकू के गहरे निशान थे। उससे प्रतीत होता है कि प्रगति के परिजनों ने ही रोहित की हत्या की है। वह खुद इस तरह से आत्महत्या नहीं कर सकता था। परिजनों का कहना था कि वे भी रोहित की हत्या का मुकदमा दर्ज कराएंगे। उधर, पुलिस का कहना है कि मृतक रोहित के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
गांव भलवा में शुक्रवार को सबसे पहले पोस्टमार्टम के बाद प्रगति उर्फ डोली का शव पहुंचा। शव जैसे ही घर पहुंचा, तो परिवार के लोग बिलख उठे। परिवार की महिलाओं का शव से लिपट-लिपटकर रो-रोकर बुरा हाल था। करीब 9 मिनट ही शव को घर में रोका गया। इसके बाद शव श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद 1 घंटा 28 मिनट बाद रोहित का शव गांव में पहुंचा। रोहित का शव मात्र 8 मिनट ही घर पर रोका गया। गांव के एक ही श्मशान घाट पर दोनों के शवों का पुलिस की सुरक्षा में अलग-अलग समय पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
गांव भलवा में इस समय पहुंचे शव -
1-प्रगति का शव- 2:04 मिनट पर पहुंचा।
2- शव 2:13 मिनट पर घर से ले जाया गया।
3- प्रगति का 2:30 बजे अंतिम संस्कार किया।
1