फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakyu will perform sit-down on January 10

समस्याओं को लेकर 10 जनवरी को तहसील में धरना प्रदर्शन करेगी भाकियू

Wed, 08 Jan 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bhakyu will perform sit-down on January 10
10 जनवरी को धरना प्रदर्शन करेगी भाकियू
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 10 जनवरी को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करेगी। इस बाबत बुधवार को यूनियन नेताओं ने तहसील के करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया।

मकबरा, दिवालहेड़ी, साल्हापुर माजरी, सलौनी, बन्हेडा खास, मझौल जबरदस्तपुर और जटोल आदि गांवों में जनसंपर्क दौरान भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी ईश्वरचंद आर्य ने कहा कि किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिस कारण यूनियन को धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने सरकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार गांगनौली शुगर मिल का बकाया और नया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, आवारा पशुओं को खेतों व गांव से पकड़कर गोशाला में भिजवाने की व्यवस्था कराने, गन्ना पत्ती काटने के लिए किसानों को निशुल्क यंत्र देने, बिजली की दरें पूरे देश में एक समान करने और बढ़ी बिजली दरों को घटाने की मांग की है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष विनय कुमार, सुनील कुमार, वरुण त्यागी, नवाब अहमद, केहर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed